पोस्टर विवाद में दिल्ली पुलिस ने 44 एफआईआर दर्ज की हैं और दो प्रिंटिंग प्रेस मालिकों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 22 मार्च 2023 : दिल्ली : दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर की बड़ी साजिश को नाकाम किया गया है। दिल्ली पुलिस ने इस सिलसिले में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 100 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

अब तक की जांच में पता चला है कि जिस वैन में ये आपत्तिजनक पोस्टर ले जाए जा रहे थे, वह आम आदमी पार्टी कार्यालय से निकली थी। इस मामले में जहां भाजपा हमलावर है, वहीं आम आदमी पार्टी ने इसे तानाशाही करार दिया है।

यह पोस्टर कांड उस समय सामने आया है जब केंद्र सरकार और दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के बीच तनाव चरम पर है। अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि केंद्र की मोदी सरकार ने गलत तरीके से दिल्ली का बजट रोका। ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ।

बहरहाल, पोस्टर विवाद में दिल्ली पुलिस ने 44 एफआईआर दर्ज की हैं और दो प्रिंटिंग प्रेस मालिकों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। कई इलाकों में दीवारों और खंभों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाने की मांग वाले पोस्टर पाए जाने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
पोस्टर विवाद पर आम आदमी पार्टी का पक्ष
विवाद सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी। ट्वीट में लिखा, मोदी सरकार की तानाशाही चरम पर है। इस Poster में ऐसा क्या आपत्तिजनक है जो इसे लगाने पर मोदी जी ने 100 F.I.R. कर दी? PM Modi, आपको शायद पता नहीं पर भारत एक लोकतांत्रिक देश है। एक पोस्टर से इतना डर! क्यों?
