आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 06 दिसम्बर 2022 : करगहर रोहतास। नए थानाध्यक्ष राम बिलास प्रसाद ने मंगलवार को पद भार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान प्रभारी थानाध्यक्ष गिरीश कुमार से पदभार ग्रहण किया। नए थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। इसके अलावा शराब बिक्री पर पूरी तरह पाबंदी लगाने का भरपूर प्रयास किया जाएगा।

थाना के सभी पदाधिकारियों एवं अन्य कर्मियों ने नए थानाध्यक्ष का स्वागत किया। सभी अधिकारियों की बैठक मुलाखत उनसे रूबरू हुए तथा क्षेत्र के संबंध में अद्यतन जानकारी प्राप्त की। अपराधियों पर नकेल कसने एवं शराबबंदी को लेकर पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। थाना के कर्मियों ने निवर्तमान थानाध्यक्ष गिरीश कुमार को शुभकामना देते हुए विदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network