आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 21 नवंबर 2023 : रिविलगंज। थाना क्षेत्र के नवादा गांव में सोमवार की सुबह दो गुटों में खूनी संघर्ष में दोनों तरफ से चली गोली में एक पक्ष से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि दूसरे पक्ष से एक शख्स को जबड़े में गोली लगी है। घायल का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। जबकि गोली लगने से मृत व्यक्ति की पहचान नवादा गाँव निवासी गौतम सिंह का पुत्र 50 वर्षीय गजेन्द्र सिंह उर्फ भुवर के रूप में हुई है।

गजेन्द्र सिंह के माथे में गोली लगी जिससे उनकी मौत हो गई जबकि दूसरे पक्ष के जलेश्वर सिंह के पुत्र संजीव सिंह को भी जबड़े में गोली लगने की बात सामने आई है जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों पट्टीदारों में जमीनी विवाद पहले से चल रहा था। सोमवार की सुबह किसी बात पर दोनों तरफ से विवाद हो गया और गोली चली और गजेन्द्र सिंह को गोली माथे पर लगी थी।गोली लगने के बाद परिजन आनन फानन में रिविलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिए जहां स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया।सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने गजेन्द्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं जलेश्वर सिंह के पुत्र संजीव सिंह को जबड़े में गोली लगी है। पुलिस तनाव को देखते हुए नवादा गांव में तैनात हैं। थानाध्यक्ष सुभाष कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network