![](https://www.rohtasdarshan.com/wp-content/uploads/2023/06/St-Pauls-School-Medical-Enterance-NEET-Exam-Result-2023-1024x512.jpg)
आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 17 नवंबर 2023 : भभुआ : दो कारों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई वही दो की हालत गंभीर बताई जा रही है घटना बनारस रॉबर्ट्सगंज रोड स्थित सुकुरत के पास की घटना बताई जा रही है घटना दिन शुक्रवार 8 बजे रात्रि के करीब की है मृतक कैमूर जिले के चैनपुर थाना अंतर्गत ईशिया गांव निवासी लाल बहादुर सिंह का पुत्र धीरज पटेल बताया जा रहा है वहीं घायलों में ईशिया गांव का ही रामलाल सिंह का पुत्र विकास पटेल बताया जा रहा है जबकि तीसरा घायल युवक चांद थाना क्षेत्र के बगछरा गांव का बताया जा रहा है जानकारी के मुताबिक यह सभी अपने कर टाटा टियागो पर सवार होकर मध्य प्रदेश धान की कटाई के लिए लेबर लाने के लिए जा रहे थे दुर्घटना के बाद इस घटना की जानकारी लोगों के द्वारा परिजनों को दी गई
![](https://www.rohtasdarshan.com/wp-content/uploads/2023/02/Verma-1-627x1024.jpeg)