“रोहतास चलो” का कार्यक्रम दे सकती है भाजपा।

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 02 अक्टूबर 2022 : पटना : बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सम्प्रति राज्य सभा सांसद श्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है रोहतास जिले के चंदन पहाड़ी पर मौर्यवंशीय सम्राट अशोक के 2300 वर्ष पुराने शिलालेख को अतिक्रमित कर निर्मित उपासना स्थल से अतिशीघ्र मुक्त कराने की मांग की है अन्यथा अशोक के बिहार भर के वंशजों को शिलालेख मुक्त कराने के लिए “रोहतास चलो” का कार्यक्रम घोषित करना पड़ सकता है। श्री मोदी ने कहा कि 1917s ई0 में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने इसे संरक्षित स्थल घोषित किया था। परंतु 2005 में इसे अतिक्रमित कर गुफा के दरवाजे पर ताला लगाकर एक समुदाय विशेष द्वारा पूजा स्थल में परिवर्तित कर दिया गया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने 2005 के बाद बिहार सरकार को दर्जनों पत्र लिखें परंतु इसे अतिक्रमण से मुक्त नहीं किया जा सका। बिहार में 2005 से गृह विभाग मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के जिम्मे है परंतु उन्होंने कभी इसे अतिक्रमण मुक्त कराने का प्रयास नहीं किया। ज्ञातव्य है कि बिहार में सर्वप्रथम भाजपा ने सम्राट अशोक की जयंती मनाना प्रारंभ किया था। भाजपा के दबाव में सम्राट अशोक जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया। श्री मोदी ने कहा कि इस पूरे प्रकरण को हिंदू-मुस्लिम की दृष्टि से देखना उचित नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network