घरेलू विवाद मे गुस्साकर रात मे घर से भागा था

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 07 मई 2023 : नौहट्टा। थाना क्षेत्र के टीपा स्टेडियम के पीछे चुटिया थाना क्षेत्र के परछा गांव के विनोद महतो (35)ने आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार की देर रात की है। रविवार की सुबह बकरी चराने वालों ने लटकते शव को जंगल मे देखा तो ग्रामीणों की सूचना दी। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष जीतेंद्र यादव घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया।


जानकारी के अनुसार विनोद गांव मे मजदूरी का काम करता था। शनिवार को घरेलू विवाद के कारण शाम मे घर से भाग गया। आठ बजे रात मे सुकरली बीघा पेट्रोल पंप पर बैठा था। करीब नौ बजे टीपा की ओर चला गया। उसके जाने के बाद उसका बहनोई व भाई खोजते हुए पहुंचे। कद काठी बताने पर लोगो ने टीपा के ओर जाने की बात कही। दोनो स्टेडियम की ओर भी उसे खोजने गये लेकिन मिला नही। थक हारकर दोनो घर लौट गये। सुबह मे स्टेडियम के पीछे जंगल मे एक पेड़ से गमछा मे गला लगाकर लटका हुआ शव देखा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच कई विंदुओ पर कई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कुछ कहना संभव है। अभी तक एफआईआर दर्ज नही हुआ है। परिजन के आवेदन के आधार पर एफ आई आर दर्ज की जाएगी ।
