दोनों पक्षों के बीच जमकर चले ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 31 जुलाई 2023 : करगहर । करगहर गांव में रविवार को दो महिलाओं के बीच छींटाकशी को लेकर उपजे विवाद में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें एक महिला समेत एक दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जाती है। थानाध्यक्ष सुदेश्वर कुमार दास ने बताया कि दो महिला के बीच छींटाकशी शुरू हुई।

छींटाकशी से उपजा विवाद दो गुट में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट पत्थर व लाठी-डंडे चले। जिसमें एक महिला समेत एक दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जिसमें एक महिला समेत दो की हालत गंभीर बताई जाती है। घटनास्थल पर तनाव को देखते हुए पुलिस बल की भारी तैनाती की गई है। घायलों में एक पक्ष के दसई राम,संतोष राम, गुडू राम,संजीव कुमार एवं दूसरे पक्ष के कामेश्वर चौधरी,मंगल चौधरी,सुमित्रा देवी शामिल हैं। घायलों में दसई राम और सुमित्रा देवी की स्थिति गंभीर बताई जाती है। थानाध्यक्ष के अनुसार दोनों पक्षों की ओर से आए आवेदन के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
