
आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 25 अप्रैल 2023 : अररिया : नरपतगंज थाना पुलिस ने थानान्तर्गत सिमराही गांव में सोमवार की शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में पुलिस बड़ी कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल एक आरोपी रणवीर यादव को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त किये एक राईफल एंव एक कारसुत भी बरामद किया है।


इस संदर्भ में अररिया पुलिस के द्वारा प्रेस रिलीज जारीकर बताया की सोमवार की शाम नरपतगंज थानान्तर्गत मिरदौल पंचायत के सिमराही गांव में भूमि-विवाद को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी की घटना हुई थी। जिसमें एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। जिसको लेकर नरपतगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कर घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कि जा रही थी। इसी क्रम में एक अभियुक्त को हथियार और कारसुत के साथ गिरफ्तार किया गया है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कि जा रही। वर्तमान में स्थिति शांतिपूर्ण है। पुलिस के द्वारा निगरानी रखी जा रही है।
