आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 12 सितम्बर 2022 : करगहर रोहतास। थाना क्षेत्र के कल्याणपुर पंचायत अन्तर्गत खरसान गांव से गायब एक किशोर का शव सोमवार को गारा चौबे नहर स्थित बैशपुरा गांव से बरामद किया गया। मृतक खरसान निवासी कालिका सिंह यादव का 9 वर्षीय पुत्र बब्लू कुमार बताया जाता है। बताया जाता है कि कल गारा चौबे नहर पर लड़कों के साथ वह खेलने गया था। खेलने के दौरान वह नहर में गिर गया। जिससे डूबकर उसकी मौत हो गई। जब शाम को घर नहीं पहुंचा तो परिजन काफी खोजबीन किए। लेकिन कहीं अता पता नहीं चला।आज सुबह में बैशपुरा गांव के पास नहर के झाड़ी में फंसे गया था।सूचना पर परिजन शव की पहचान किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्यपरीक्षण हेतु सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है।घर में शव पहुंचते कोहराम मच गया।परिजन का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।