आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 27 अक्टूबर 2022 : कंचनपुर : प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे डिहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में आपसी विवाद के कारण दो पक्षों में कहासुनी हुई जिसके बाद विवाद बढ़ते गई बढ़ते विवाद के बाद एक पक्ष द्वारा गोली चला दी गई जिससे दूसरे पक्ष के 55 वर्षीय सत्येंद्र सिंह उर्फ झरेला सिह गोली लगने से मूर्छित हो गया।  जिस घटना से क्रोधित होकर दूसरे पक्ष के लोग पंचायत के पूर्व सरपंच अनिल यादव को खदेड़ कर लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई  । दोनों  को गम्भीर हालत में जमुहार स्थित नारायण मेडिकल अस्पताल एवं हॉस्पिटल में परिजन ले गए। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दी। दोनों की मौत के बाद गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है। घटना की सूचना पुलिस को मिलते हैं मौके पर घटनास्थल पर पहुंचना शुरू कर दिया। वही पुलिस एनएमसीएच पहुंच दोनों शवो को अपने कब्जे में ले ली। जिसे पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दी गई।

वही रोहतास एसपी आशीष  भारती भी घटनास्थल का मुआयना किया । जहां ग्रामीणों से भी बात कर  गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपील किया। जिसके बाद वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। इस बीच पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया की घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं है, क्योंकि किसी पक्ष द्वारा अब तक कोई आवेदन पुलिस को नहीं दी गई है। जब तक आवेदन नहीं मिलती है, तब तक कुछ भी कहना उचित नहीं है। आवेदन मिलने के बाद ही पुलिस अपना त्वरित गति से कार्य शुरू कर देगी।  इसके बावजूद पुलिस अपनी कार्य कर रही है। वही गांव में आंतरिक तनाव को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल तैनात कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network