आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 29 जून 2022 : नौहट्टा। नवनिर्मित नौहट्टा थाना भवन व चुटिया थाना के आगंतुक कक्ष का उद्घाटन बुधवार को एसपी आशीष भारती ने किया। कार्यक्रम का संचालन जदयू अध्यक्ष दीपक चौबे ने किया इस अवसर पर मिशन विश्वास के तहत जन संवाद, नक्सल विरोधी व नशा उन्मूलन पर कार्यक्रम किया गया तथा वाॅलीवल का आयोजन किया गया। एसपी ने कहा कि आम लोगों के साथ संवाद और साथ मिलकर ही अपराध नियंत्रण कर पाना संभव हो सकता है। रोहतास पुलिस इस उद्देश्य के साथ पूरे जिले में काम कर रही है। भारत का संविधान ही लोगों को न्याय का रास्ता दिखा सकता है। इसके अलावा दूसरा कोई भी रास्ता पथ से भटकाव और राष्ट्रहित के परे ले कर जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए जनसहयोग जरूरी है। जिले की पुलिस नक्सलियों के हर कदम पर अपनी नजर बनाकर रखी हुई है। सीमावर्ती उत्तर प्रदेश और झारखंड की इस सीमा पर विशेष ध्यान पुलिस रखती है। जिससे आम लोगों का जीवन पूरी तरह सुरक्षित रह सके। शराबबंदी को सख्ती के साथ पूरे जिले में लागू किया गया है। पुलिस आम लोगों के सरोकार के लिए काम करती है। जिसके लिए आप सभी का सहयोग हमें लगातार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस पब्लिक के बीच संवाद बढ़ाने के लिए यूपी और झारखंड सीमा से सटे इस सूदूरवर्ती प्रखंड में जिला पुलिस ने कार्यक्रम का आयोजन किया है। एसपी ने युवाओ को संबोधित करते हुए कहा कि डेहरी पुलिस लाइन मे निशुल्क फीजीकल केंद्र खुला है जिसमे सेना दरोगा सीपाही आदि की तैयारी कराई जाती है। इसका लाभ युवा ले सकते हैं। रेहल मे भी जल्द थाना बनेगा पंडुका पुल का भी निर्माण हो रहा है जिससे विकास की गति तेज होगी। पहाड़ पर रहन वाले प्रतिभाशाली बच्चों के लिए लायब्रेरी का सफल संचालन हो रहा है। जिससे उन्हें खुद के भविष्य गढ़ने में मदद मिलेगा भाग लिया। नशा विमुक्ति और न प्रतियोगि गय कार्यक्रम अभियान से संबंधित चित्रकला ए का आयोजन हुआ।नशा पढाओ पर पे के बच्चीयो मौके पर मौजूद रहे अधिकारी व प्रतिनिधि मिशन विश्वास कार्यक्रम मे एएसपी नवजोत सिम्मी, बीडीओ अनुराग आदित्य सीओ रामप्रवेश राम प्रमुख प्रतिनिधि शशी भूषण सोनी उपप्रमुख रविन्द्र राम थानाध्यक्ष संतोष कुमार रजक मंगल सिंह मनीष कुमार मुखिया भोला चेरो अरूण कुमार चौबे भानू मिश्रा भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष श्रीराम सिंह उम्मत रसूल बबलू पाठक बलराम सिंह रणधीर कुमार, दयाशंकर कुमार गुड्डू सिंह राजेश्वर प्रसाद देवनंदन महतो शुनिल राम पद्युम प्रसाद श्यामनारायण उरांव, सनोज राय भोला चेरो, सतेंद दूबे उज्ज्वल दूबे, महेंद्र बैठा, मंजू महासेठ,आदि लोग मौजूद थे।

https://youtu.be/dtGfLMsY2Ww

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network