आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 03 जून 2022 : सासाराम (रोहतास)। सासाराम नगर थाना क्षेत्र के पुराने थाना के समीप हुई गोलीबारी में अफरा तफरी का माहौल हो गया।गोली बारी में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि आपसी विवाद में हुई गोलीबारी में मिठाई सोनकर के पुत्र डब्लू सोनकर चलानिया पंचम सोनकर के पुत्र आकाश कुमार चलानिया नोखा थाना क्षेत्र के बरांव निवासी मोना राम की पत्नी ललिता देवी मुबारक गंज निवासी व्यवसाई सुरेन्द् प्रसाद बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस के सहयोग से ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस ने तत्काल छापेमारी कर घटना में शामिल मेहता अंसारी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है। घटना के बाद पुराने थाने के समीप पुलिस बल की तैनाती की गई है। शेष अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

https://youtu.be/dtGfLMsY2Ww

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network