कैप्शन : कंडक्टर को गोली मारकर गंभीर रुप से घायल
![](https://www.rohtasdarshan.com/wp-content/uploads/2024/01/SCTE-1024x576.jpg)
आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 29 जनवरी 2024 : फारबिसगंज : भागलपुर से पिठौरा लौट रही एक यात्री बस के कंडक्टर को गोली मारकर गंभीर रुप से घायल करते हुए अज्ञात अपराधियों ने रूपए की लूट की घटना को सफलता पूर्वक अंजाम दिया। रविवार की रात्री करीब साढ़े नौ बजे गोलीबारी की उक्त घटना भरगामा थाना क्षेत्र के कुशमौल व मिरदौल सड़क मार्ग स्थित पुल के समीप की बताई गई है। गोली से घायल कंडक्टर का नाम चौंदसी यादव पिता स्व. गोवर्धन यादव बताया गया है जो भागलपुर के इस्माइलपुर भिट्ठा वार्ड संख्या एक का रहने वाला है। बस में चालक, कंडक्टर के अलावा एक अन्य कर्मी ही मौजूद थे।
![](https://www.rohtasdarshan.com/wp-content/uploads/2023/06/St-Pauls-School-Medical-Enterance-NEET-Exam-Result-2023-1024x512.jpg)
घटना के बाद बस चालक डिंपल कुमार ने साहस का परिचय देते हुए चालक ने बस से सीधे अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां ऑन ड्यूटी डॉ.आशुतोष कुमार ने गोली से घायल कंडक्टर का प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज के बाद रेफर कर दिया। घटना के संबंध में बस चालक डिंपल ने बताया कि भागलपुर से पिठौरा लौट रहे थे जहां कुशमौल व मिरदौल के बीच सड़क पर दो बाइक पर सवार चार बदमाश खड़ा था। इतने में कंडक्टर ने बाइक साइड करने को कहा तो इतने में बदमाशों ने एक व्यक्ति को पिठौरा छोड़ देने को कहा।
![](https://www.rohtasdarshan.com/wp-content/uploads/2022/12/Sidheshwar-Public-School-1024x512.jpeg)
इस दौरान बस का गेट खुलवाकर अचानक बस पर बदमाश चढ़कर कंडक्टर को गोली मारकर घायल करते हुए चालक के पास से 13.5 हजार रूपए लूट लिए। यात्री बस का नंबर बीआर 11 पीसी/ 7655 बताया गया है जो प्रतिदिन भागलपुर से पिठौरा तक चलती है। गोली कंडक्टर के पेट में लगे होने की जानकारी दी गई है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही फारबिसगंज थाना के दारोगा रौनक कुमार सदलबल अस्पताल पहुंच कर इलाजरत बस के कंडक्टर से घटना की जानकारी ली। रात का समय होने के कारण घटनास्थल किस थाना क्षेत्र में आता है इसको लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।
![](https://www.rohtasdarshan.com/wp-content/uploads/2023/02/Verma-1-627x1024.jpeg)