
आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 19 मार्च 2023 : डेहरी ऑन सोन । नोखा थाना क्षेत्र में अप्राकृतिक दुष्कर्म कांड के अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह जानकारी देते हुए एसपी विनीत कुमार ने बताया कि नोखा थानान्तर्गत दिनांक 15.03.2023 को हथिनी गाँव का एक लड़का जो मंदबुद्धि का है, को बहला फुसला कर गाँव से बाहर ले जाया गया, जहाँ उक्त गाँव के हीं निवासी योगेन्द्र चौधरी, ग्राम हथिनी, थाना-नोखा, जिला-रोहतास के द्वारा दुष्कर्म किया गया। इस संबंध में वादिनी के लिखित आवेदन के आधार पर नोखा थाना काण्ड सं0-67 / 23, दिनांक-17.03.2023, धारा-377 भा0द0वि0 दर्ज किया गया।


रोहतास पुलिस के द्वारा इस मामले को काफी गंभीरता से लिया गया तथा इस काण्ड में शामिल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष, नोखा थाना एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी / कर्मियों का एक विशेष टीम का गठन किया गया। इसी क्रम में रोहतास पुलिस को सूचना मिली कि उक्त काण्ड का अभियुक्त हथिनी गाँव में छुपा हुआ है। इस सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष, नोखा थाना एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी / कर्मीयों के द्वारा अभियुक्त कि गिरफ्तारी हेतु हथिनी गाँव में छापेमारी किया गया, जहाँ से उक्त काण्ड के अभियुक्त योगेन्द्र चौधरी, ग्राम हथिनी, थाना – नोखा, जिला-रोहतास को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के द्वारा इस काण्ड में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया गया है।
