आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 07 मई 2022 : दावथ : दावथ थाना क्षेत्र के नकटौली गांव के समीप कोआथ पीरो पथ पर शनिवार के अलहे सुबह अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में ले अंत्यपरीक्षण हेतु सासाराम भेज दिया है। मृतक क्षेत्र के कवई गांव निवासी ओम कांत सिंह बताया जाता है। मृतक घर का एक मात्र कमाने वाला व्यक्ति था। थानाध्यक्ष अतवेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह कवई निवासी ओम कांत सिंह कोआथ की तरफ आ रहा था। तभी किसी अज्ञात वाहन ने ओम कांत 35 वर्ष को कुचल दिया। स्थानीय लोगों के सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर स्वजनों को सौंप दिया गया है। मुखिया अमृता सिंह के पति उमेश कुमार सिंह कुशवाहा व बीडीसी पति समाजिक कार्यकर्ता शेरू सिंह ने बताया कि मृतक ओम कांत सिंह बेहद गरीब व्यक्ति था। मजदुरी कर अपने व अपने चार छोटे छोटे बच्चों का परवरिस मजदूरी कर करता था। मृतक के पत्नी समेत चार बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। अब घर में खाने पीने के भी लाले पड़ जाएंगे। बीडीओ शिवेश कुमार से बात कर तत्काल उचित मुआवजा दिलाने की मांग किया गया है। वहीं गांव घर में शोक का माहौल बना हुआ है।

https://youtu.be/dtGfLMsY2Ww

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network