आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 12 मई 2022 : दिल्ली : राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने भारतीय वायु सेना के एक जवान को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम देवेंद्र शर्मा बताया जा रहा है। देवेंद्र शर्मा को दुश्मन देश ने हनी ट्रैप में फंसाया और फिर वायु सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी जुटाने की कोशिश की। भारत की खुफिया जानकारी हासिल करने के लिए अब दुश्मन देशों ने नया पैंतरा अपनाया है। दरअसल दुश्मन देशों की ओर से हनी ट्रैप के जरिए पहले जवानों को फंसाया जा रहा है और फिर उनसे जरूरी और खुफिया जानकारियां हांसिल की जा रही है। ऐसे ही एक मामले में अब दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने वायु सेना के जवान को गिरफ्तार किया है। जवान का नाम देवेंद्र शर्मा बताया जा रहा है और इस पर जासूसी का आरोप लगाया गया है। देवेंद्र शर्मा को सबसे पहले हनी ट्रैप के जाल में फंसा कर उससे भारतीय वायु सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देवेंद्र शर्मा को धौला कुआं से गिरफ्तार किया गया है। देवेंद्र शर्मा मूल रूस से उत्तर प्रदेश के कानपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।

फेसबुक के जरिए महिला से हुई दोस्ती

मिली जानकारी के मुताबिक देवेंद्र शर्मा की की एक महिला से फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई। दरअसल महिला की प्रोफाइल से उसकी फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई, जिसे देवेंद्र ने एक्सेप्ट कर लिया। देवेंद्र शर्मा को फोन सेक्स के जरिये ट्रैप में लिया गया। इसके बाद देवेंद्र से कुछ अहम और संवेदनशील जानकारियां जुटाने की कोशिश की गई। यही नहीं मिली जानकारी के मुताबिक, जिस नंबर से वह महिला देवेंद्र शर्मा से बात करती थी, वह भारतीय सर्विस प्रोवाइडर का नंबर है।

महिला की तलाश में जुटी पुलिस

एक तरफ देवेंद्र शर्मा को गिरफ्तार किया गया है तो दूसरी तरफ अब पुलिस इस मामले से जुड़ी उस महिला की तलाश में है जिसने देवेंद्र को फंसाया है। माना जा रहा है कि महिला के मिलने से कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल की जा सकती हैं।

ISI के दखल की आशंका

दरअसल पुलिस को शक है कि इस पूरे काम में पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का हाथ है। हनी ट्रैप को अंजाम देने में खुफिया एजेंसी ISI लगी हुई है। पुलिस को आरोपी की पत्नी के बैंक एकाउंट में कुछ संदिग्ध ट्रांसेक्शन भी मिली हैं।

https://youtu.be/dtGfLMsY2Ww

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network