सुधाकर सिंह के पिता और आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 02 अक्टूबर 2022 : पटना। बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने आज अपने पद से इस्तीफा कर दिया है। सुधाकर सिंह के पिता और आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इसकी पुष्टि की है। कृषि विभाग के कामकाज से खिन्न् एव॔ विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार आवाज बुलंद कर रहे सुधाकर सिंह  नीतीश कुमार सरकार के तीन कृषि रोड मैप की उपलब्धियों के दावे को सिरे से खारिज करते रहे। किसानों की दशा-दुर्दशा को लेकर सरकार की नीतियों की बखिया उधेड़ते रहे। इससे सीएम नीतीश कुमार का असहज होना स्वाभाविक था।

 महागठबंधन की सरकार में आरजेडी कोटे से मंत्री बने सुधाकर सिंह ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। सुधाकर सिंह ने खुले मंच से अपने विभाग के अधिकारियों को चोर कहा या था और खुद को चोरों का सरकार बताया था। कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा इस बात को लेकर टोकने पर सुधाकर सिंह कैबिनेट की बैठक से उठकर चले गए थे।

आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष और कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के पिता जगदानंद सिंह ने उनके इस्तीफे की पुष्टि करते हुए कहा है कि कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपना इस्तीफा सरकार के पास भेज दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने किसानों के प्रश्न को उठाया है लेकिन सिर्फ प्रश्न उठाने से कुछ नहीं होता है उसके लिए त्याग भी करना पड़ता है। हम नहीं चाहते हैं कि कोई लड़ाई आगे बढ़े। सरकार अच्छी तरह से चले इसके लिए सुधाकर सिंह ने अपना इस्तीफा सरकार को सौंप दिया है। उन्होंने इस्तीफा पत्र उप मुख्यमूत्री तेजस्वी को भेजा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network