आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 14 मई 2022 : सासाराम : जिलापदाधिरी श्री धर्मेन्द्र कुमार के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी / अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सासाराम,जिला परिवहन पदाधिकारी रोहतास,खनिज विकास पदाधिकारी,रोहतास,द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर चेनारी के खुरमाबाद क्षेत्र में कुल 07 ट्रक और 09 ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। ये सभी वाहनों पे ओवरलोडेड बालू का परिचालन किया जा रहा था। इन सभी वाहनों पर MV Act के सुसंगत धाराओं से परिवहन विभाग द्वारा लगभग 14 लाख रुपए का आर्थिक दंड अधिरोपित किया गया है। सभी वाहनों को सुरक्षार्थ शिवसागर थाना को सौप दिया गया है। रोहतास जिलांतर्गत ओवरलोडेड तथा अवैध बालू लदे वाहनों के परिचालन पर पूर्णतः रोक लगाने हेतु खनन टास्क फोर्स की बैठक में लगातार सभी संबंधितों को निर्देश दिए जाते है।

https://youtu.be/dtGfLMsY2Ww

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network