
आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 24 December 2024 : नई दिल्ली : भारत के राष्ट्रपति ने कुछ राज्यों के राज्यपालों की नियुक्तियां की हैं। डॉ हरि बाबू कंभमपति जो मिजोरम के राज्यपाल थे, अब ओडिशा के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह को मिजोरम का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। आरिफ मोहम्मद खान अब बिहार के राज्यपाल होंगे।
बिहार के राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, केरल के पूर्व राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान अब बिहार के राज्यपाल होंगे। इसके अलावा, श्री अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों के साथ, संबंधित राज्यों में प्रशासनिक ढांचे में बदलाव आएगा और राज्यपाल नए पदभार संभालेंगे।
अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में कार्यरत रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार करते हुए नए राज्यपालों की नियुक्ति की मंजूरी दी है।
