रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 05 मई 2021 : दावथ : एक तरफ क्षेत्र में कोरोनावायरस चरम पर है। वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग की लापारवाही कम नहीं हो रही है। विभाग का हालात इतना लच्चर है कि विगत कई महीने से एम्बुलेंस में आक्सीजन नहीं है। आक्सीजन सिलेंडर केवल शोभा का वस्तु बन कर रह गया है। वहीं एम्बुलेंस की बैट्री भी विगत एक सप्ताह से खराब है। जब कहीं एम्बुलेंस ले जाना होता है, चार छ लोगों की जरूरत होती है। जिसे चालू करने के लिए धक्का लगाया जा सके। एम्बुलेंस चालक निर्भय सिंह ने बताया कि एम्बुलेंस काफी जर्जर हालत में है। विगत एक सप्ताह से ठेल कर चालू किया जा रहा है। वहीं आक्सीजन सिलेंडर विगत कई महीने से नहीं है। हेड लाइट, दरवाजा का भी वही हालत है। कब कहां एम्बुलेंस धोखा दे देगा कहा नहीं जा सकता है। राम भरोसे ही चल रहा है। इस संबंध में बीएचएम संदीप कुमार ने बताया कि एम्बुलेंस में सबकुछ ठीक है। केवल आज गाड़ी बंद हो गई है। एम्बुलेंस सेवा देने वाली कंपनी के एसीओ नीरज कुमार ने बताया कि जल्द ही सबकुछ ठीक करा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network