रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 03 मई 2021 : नौहट्टा। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित जयंतीपुर के मुखिया विजय कुमार की मौत सोमवार को हो गयी। विगत एक सप्ताह से वे बीमार थे तथा डेहरी के नीजी चिकित्सक से इलाज करा रहे थे। मुखिया चिकित्सक का भी कार्य करते थे।
बताया जाता है कि जब सोमवार को आक्सीजन लेबल कम होने से परेशानी होने लगी तब तत्काल उन्हें रेफरल अस्पताल लाया गया। चिकित्सा प्रभारी मुकेश कुमार के आक्सीजन लगाते लगाते मुखिया ने दम तोड़ दिया। चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि आक्सीजन लेबल 48 पर आ गया था अत्यधिक कम हो जाने के कारण उनकी मौत हो गयी।
एंटीजन कीट से कोरोना की भी जांच की गयी लेकिन कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आया। बता दें कि जिला मे सबसे अच्छा काम करने को लेकर मुखिया को राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा गया था। अपने पंचायत को ओडीएफ करने तथा नल जल योजना से सभी घरो मे पानी पहुंचाने का काम मुखिया ने सबसे पहले किया था। व्यवहार कुशल होने के कारण प्रखंड मे सबसे मधूर संबंध था।
मुखिया की मौत पर प्रखंड मे मातमी माहौल छा गया।परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह परिवार को संतावना देने मे लगे हैं। अधिकांश प्रतिनिधि होम क्वारंटाइन रहने के कारण मुखिया के अंतिम संस्कार मे नही जा सके।




