रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 14 अप्रैल 2021 : नोखा। आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रायोजित संविधान निर्माता व भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की 130वीं जयंती दमड़ी साह के मंदिर में मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता पार्टी के नगर अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता और संचालन उमाशंकर प्रसाद ने किया। उसके बाद उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।इस दौरान नगर अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि बाबा साहब ने ऊंच-नीच छुआछूत जैसी कुरीतियों का जमकर विरोध किया। उन्होंने इंसान को इंसान के बराबर का दर्जा देने के लिए संविधान में कानून बनाया। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। समाज में मानववाद की स्थापना हो तभी उनके द्वारा किए गए संघर्ष फलीभूत होंगे। बाबा साहेब की जयंती पर कोरोना महामारी को देखते हुए इस वर्ष रैली व सभा का आयोजन नहीं किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शारीरिक दूरी एवं कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया। मौके पर भाजयुमो नगर अध्यक्ष अनुराग सिंह, महामंत्री मुकेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, सुधीर पटेल, बबलू पटेल, प्रेमप्रकाश सिंह, धर्मेंद्र पासवान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network