
रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 08 अप्रैल 2021 : सासाराम : बृहस्पतिवार दिनांक 08 अप्रैल 2021 को ज़िला मुख्यालय सासाराम में सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री मनोज कुमार की अध्यक्षता में आज फ़ज़लगंज स्टेडीयम सभागार में अनेको मुद्दों पर बैठक बुलायी गयी। इस बैठक में निजी विद्यालय संचालकों के द्वारा विद्यालय के संचालन करने की माँग पर विस्तृत चर्चा की गयी। इस बैठक में रोहतास ज़िला अध्यक्ष रोहित वर्मा ने संगठन के बैनर तले संचालित सभी विद्यालय की दयनीय स्तिथि पर सभी उपस्थित अधिकारियों के संज्ञान में दिया। साथ ही यह बताया कि 05 अप्रैल को जो घटना घटा उसमें कोई भी निजी विद्यालय संचालक का कोई हाथ नहीं था एवं सभी निजी विद्यालय संचालक इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते है। पिछले वर्ष आज के दिन ही संगठन के माध्यम से मुख्य मंत्री राहत कोश में 3,75,001 रुपए का सहयोग राशि भेंट स्वरूप दिया गया था। हम लोगों का संगठन बुद्धिजीवी लोगों का संगठन है और कोई भी निजी विद्यालय संचालक इस मानसिकता का नहीं है। सदर SDM मनोज कुमार, ASDM चंद्रमा राम , ए॰एस॰डी॰एम॰ रिज़वान क़ुरैशी , SDPO बिनोद कुमार राउत एवं टाउन थाना अध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह को कोटि कोटि साधुवाद जिन्होंने नायक की भूमिका अदा करते हुए इस दिन सभी असामाजिक तत्वों से पूरे शहर को बचाया है। ज़िला उपाध्यक्ष सुभाष कुमार कुशवाहा ने अधिकारियों को 12 तारीख़ से संचालन करने पर कोरोना महामारी के माणकों का अक्षरशः पालन करने का भरोसा दिलाया। ज़िला कोषाध्यक्ष कुमार विकास प्रकाश एवं सासाराम प्रखंड अध्यक्ष तेज नारायण पटेल ने कोरोना महामारी के दौरान हर सम्भव मदत करने का पूर्ण भरोसा दिलाया।


