रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 05 अप्रैल 2021 : नोखा। धर्मपुरा ओपी के नोनसरी गाँव में भीषण अग्नि कांड से खलिहान में रखे सात एकड़ के पुवाल एक एकड़ का सरसों जल कर राख हो गया ,प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान तेज बहादुर महतो ,भुनेश्वर महतो के खलिहान में पुआल सरसों का ढेर रखा हुआ था ,बगल में बिजली के चिंगारी उड़ने से खलिहान में आग लग गयी ,उसे बुझाने का पूरा प्रयास किया गया तब तक तेज हवा के कारन सभी पुआल सरसों जल कर राख हो गए ,घटना की सुचना फायर ब्रिगेड को दी गयी जब तक अग्निशामक दल पंहुचा तब तक सभी पुआल सरसों जल कर राख हो गया था ,इस सम्बन्ध में पंचायत के मुखिया अशोक भारती ने किसानो के छति पूर्ति दिलाने की मांग सरकार से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network