रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 26 मार्च 2021 : सासाराम। बिहार के राज्यपाल कोटे से बिहार विधान परिषद के सदस्य मनोनीत होने के पश्चात भाजपा नेत्री निवेदिता सिंह का मां तारा चंडी के पावन धरती पर कदम रखते हीं जोरदार स्वागत किया गया। एमएलसी निवेदिता सिंह के सम्मान में मुख्य कार्यक्रम शहर के धर्मशाला चौक स्थित जीबी वाटिका में आयोजित हुआ। जहां नागरिक अभिनंदन सह सम्मान समारोह की अध्यक्षता संतोष पटेल एवं संचालन विवेक सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समाजसेवी, शिक्षक, बुद्धिजीवी आदि वर्ग के लोगों ने निवेदिता सिंह को बुके एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।वही कार्यक्रम के संयोजक अमित राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि जिले की महिला नेत्री का एमएलसी के रूप में चुना जाना हमारे जिले के लिए गर्व की बात है। हमें उम्मीद है कि इनका कुशल नेतृत्व, समर्पण एवं अनुभव हमारे जिले वासियों के लिए हितकारी साबित होगा। वहीं शहर में आगमन पर भाजपा जिला कार्यकारिणी, मां तारा चंडी धाम कमेटी एवं कायस्थ विकास परिषद रोहतास ने भी एमएलसी का अभिनन्दन किया तथा उनके ऊपर फूलों की बौछार की। मुख्य कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील चंद्रवंशी, राधा मोहन पांडे, सुधीर सिंह, जितेंद्र सिंह, बबलू कश्यप, अधिवक्ता अश्वनी सिन्हा, मंगलानंद पाठक, संजय वैश्य, सोनू सिन्हा, रजनीश वर्मा, अश्वनी कुमार, कमलेश सिन्हा, अरुण सिन्हा, उमेश प्रसाद श्रीवास्तव, शेखर सिन्हा, अजनी श्रीवास्तव, पूनम श्रीवास्तव, सन्ध्या श्रीवास्तव सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network