रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 24 मार्च 2021 : नोखा। नगर परिषद के सभागार भवन में बुधवार को नगर परिषद के बस पड़ाव,मुख्य बाजार सहित नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत दो शौचालयों के लिए बंदोबस्ती की गई। इसमें सभी चारों के लिए बोली लगाई गई। सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले को 31 मार्च 2021 से लेकर 31 मार्च 2022 तक कि बंदोबस्ती दी गई। बंदोबस्ती की प्रक्रिया देर दोपहर तक चलती रही। इस बार बस स्टैंड की बंदोबस्ती 18 लाख 42 हजार में कई गयी। यह सुरक्षित राशि 1 लाख 83 हजार 900 रुपये से काफी ज्यादा रही। इसी तरह मुख्य बाजार की बंदोबस्ती 6 लाख 56 हजार 900रुपये में की गई। यह सुरक्षित राशि से लगभग आठ गुना ज्यादा रही। इसकी सुरक्षित राशि 65 हजार 450 रुपया थी। दो शौचालय की बंदोबस्ती धर्मेंद्र कुमार पटेल को मिली। इसके अलावा बस स्टैंड की बंदोबस्ती 18 लाख 42 हजार में कई गयी। इसकी भी बंदोबस्ती सुरक्षित राशि एक लाख 83हजार 900 रुपये से लगभग साढ़े तीन गुना ज्यादा राशि में की गई। बंदोबस्ती मुख्य पार्षद पम्मी वर्मा और ईओ बसंत कुमार की देखरेख में की गयी। बंदोबस्ती में कई राउंड की बोली लगाई गई। उपस्थित लोगों ने बढ़ चढ़ कर बोली लगाई। इस बाबत कार्यपालक पदाधिकारी बसन्त कुमार ने बताया कि बंदोबस्ती काफी शांति माहौल में हुई।जिनको बंदोबस्ती दी गयी उन्हें डाक का 25 प्रतिशत राशि तुरंत जमा करना है। बाकी की राशि तीन किश्तों में जमा की जाएगी। मौके पर नगर परिषद के नाजिर सत्यनारायण प्रसाद, प्रधान लिपिक संजय कुमार, जेई अंकुर गगन कर्मी ऋतु राज,अशोक कुमार, जेई रितेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network