रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : सासाराम : आज राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा की बैठक सासाराम में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता अरुन गुप्ता ने किया। वहीं पहली बार न्याय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता के आगमन पर लोगों ने गुलदस्ता भेंट कर माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही जिला कमेटी द्वारा प्रदेश महासचिव संजय कश्यप को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं बैठक को सम्बोधित करते हुए अर्जुन गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारधारा पर चलने वाला संगठन है, अर्जुन गुप्ता ने कहा कि सामाजिक न्याय मोर्चा समाज के सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलने में विश्वास रखता है | इसका मुख्य उद्देश्य केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलने वाली लोक कल्याणकारी योजनाओं को समाज के सबसे नीचे पायदान तक पहुंचाना है, रोहतास जिला में संगठन का विस्तार प्रखंड तथा पंचायत स्तर तक किया जाएगा | वही इस बैठक में एनपी बर्मा, राजेश कुमार अंकित केसरी रेखा कुमारी ओमप्रकाश सिंह, मनीष कुमार, राज कुमार सिंह ,गीता कुशवाहा, संजय कुमार सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network