रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : सासाराम। प्राचीन सोनवागढ शिव मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसका उदघाटन शिक्षाशास्त्री लायन एस पी वर्मा ने किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि भगवान शिव जगत के कल्याण कर्ता हैं और उनकी कृपा सभी लोगों पर बनी रहे यही कामना है। उन्होने मंदिर परिसर में विकास कार्यों के लिए सहयोग की अपील भी की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष प्रेम चंद सिंह मेहता ने की और मंच संचालन वयोवृद्ध समाजसेवी सत्य नारायण स्वामी ने किया। मौके पर सेवा समिति के महामंत्री विजय कृष्ण अग्रवाल ने मंदिर की चारदीवारी सहित अन्य विकास कार्यों पर प्रकाश डाला और भविष्य की संक्षिप्त रूप रेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर पत्रकार देवबंश तिवारी, ददन पाण्डेय, अजीत कुमार, पूर्व प्रखंड प्रमुख बेचू महतो, स्वतंत्रता सेनानी संगठन के नित्यानंद शर्मा, श्रीकृष्ण सिंह संस्थान के विनोद राय, नगर पूजा समिति के अध्यक्ष सरदार मानिक सिंह, महामन्त्री कमलेश महतो, समिति के उपाध्यक्ष दिनेश सिंह यादव, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार सोनी, शंभू महतो, देवराज सिंह, सहित अन्य लोगों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में नए बने आजीवन सदस्यों सहित कई गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया।


