रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : डेहरी ऑन सोन : महाशिवरात्रि पर गुरुवार 11 मार्च को सुबह नौ बजकर 24 मिनट तक शिव योग रहेगा। उसके बाद सिद्ध योग लग जाएगा। जो कि 12 मार्च सुबह 8 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। शिव योग में किए गए सभी मंत्र शुभ फलदायक होते हैं। इसके साथ ही रात 9 बजकर 45 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा।
महाशिवरात्रि की पूजा विधि
महाशिवरात्रि के दिन पंचामृत से शिवङ्क्षलग को स्नान कराना चाहिए। इसके बाद ‘ऊँ नम: शिवायÓ मंत्र का जाप करना चाहिए। साथ ही शिव पूजा के बाद अग्नि जलाकर तिल, चावल और घी की मिश्रित आहुति देनी चाहिए। होम के बाद किसी भी एक फल की आहुति दें। व्रत के पश्चात, ब्राह्मणों को खाना खिलाकर और दीपदान कर स्वर्ग को प्राप्त किया जा सकता है। शिवङ्क्षलग स्नान के लिए रात के प्रथम प्रहर में दूध, दूसरे में दही, तीसरे में घृत और चौथे प्रहर में शहद का प्रयोग कराना चाहिए। बुधवार को बीएमपी परिसर स्थित शिव मंदिर पूजा को लेकर जलभरी सह शोभा यात्रा निकाली गईं। जिसमे बीएमपी के अधिकारी व जवान शामिल थे। जलभरी यात्रा बीएमपी से एनीकट सोन नद पहुंचा। जहां से जल लेकर भक्त शिवमंदिर पहुंचकर पूजन कीर्तन शुरू किए। शिव भक्त अर्जुन केशरी ने बताया कि ग्यारह मार्च को हनुमान मानस मंदिर द्वारा शिव बारात निकाला जाएगा। जो हनुमान मंदिर मुख्य बाजार से झारखंडी महादेव मंदिर पहुचेगा।
प्रशासनिक तैयारी पूरी
महाशिवरात्रि पर शहर के झारखंडी मंदिर पर शिव भक्तों की भीड़ अधिक होती है। वहीं सबसे अधिक भक्तों की भीड़ होती है। एसडीएम सुनील कुमार सिंह व एएसपी संजय कुमार ने कहा कि सभी प्रमूख शिवालयों में दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है।


