रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : सासाराम। सासाराम लोक सभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद छेदी पासवान ने शनिवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिये एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपये की सहयोग राशि मंदिर निर्माण निधि में समर्पित किया। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान समिति के जिला अध्यक्ष सह जिला संघचालक विजय सिंह एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने सांसद से निधी समर्पण का पुण्य कार्य संपादित कराया। निधी समर्पण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष सह कैमूर जिला प्रभारी राधामोहन पांडेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि पासवान, जिलाप्रवक्ता मंगलानंद पाठक, जिलाउपाध्यक्ष विवेक सिंह, कामेश्वर कुशवाहा, गुप्तेश्वर गुप्ता, सुमित सिंह, विजय पांडेय, धीरज तिवारी, परमेश्वर सिंह, धर्मेंद्र शुक्ल आदि लोग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network