रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : नोखा। प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर शुक्रवार को बच्चों का अन्न प्राशन कराया गया। सीडीपीओ आशा कुमारी ने बताया कि सरयूटोला, कुरी,गम्हरिया सहित अन्य पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्रों पर हलचल रही। संबंधित सेविकाओं अनिता देवी, शोभा देवी, कमला कुमारी व ममता देवी के द्वारा छह माह से उपर के बच्चों को उपरी आहार खिलाया गया। मौके पर बच्चे की मां व अन्य लोगों को बाल कुपोषण से बचाव की जानकारी दी गई।

