रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : नौहट्टा। स्थानीय सभागार भवन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंडल अध्यक्ष श्रीराम सिंह के नेतृत्व में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जिसका संचालन प्रखंड भाजपा उपाध्यक्ष बबलू पाठक ने किया कार्यक्रम को बढ़ाते हुए पण्डित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर बन्दे मातरम गीत प्रस्तुत किया गया इसके बाद भाजपा के बरिष्ट कार्यकर्ताओं को फूलमाला अंग वस्त्र से सम्मानित कर लोगो को प्रशिक्षित किया गया मुख्य रूप से प्रशिक्षण में भाजपा के तौर तरीके संघ के बिचार को रखा गया कार्यकर्ता बूथ स्तर तक कैसे ज्यादा से ज्यादा मजबूत हो इसके बारे में बिस्तृत जानकारी दी गई भाजपा विचारधारा की पार्टी है इसमें सभी कार्यकर्ता एक सामान है छोटा बड़ा भेद भाव नही होता जात पात जाती धर्म से ऊपर उठ कर हर लोगो की मदद करना है इसका मूलमंत्र ही है सबका साथ सबका विकास आज देश की ऊँचाई तक पहुँचने वाले वही भाजपा कार्यकर्ता है जो जमीनी स्तर से मेहनत कर सभी के सुख दुःख में शामिल होकर प्रगति के मार्ग पर चलते है देस के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संघ से काम कर उच्च स्थान प्राप्त किए कोरोना काल मे संघ के लोग काफी मेहनत कर एक दूसरे की मदद किया लोगो को प्रेणना दी गई कि आखिर कैसे भाजपा मेहनत कर लोगो का साथ देती है आज भी उसी प्रकार निचले स्तर से मजबूत बना कर आगे की ओर पहुचना है इस प्रशिक्षण में सांसद प्रतिनिधि प्रणव पाण्डेय पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष अरुण चौबे जिलापार्षद महेंद्र पासवान महामंत्री बिनय पासवान भाजयुमो अध्यक्ष अमित मिश्रा पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष विजय सिंह भाजपा नेता गुड्डू सिंह बेला मिश्रा उज्ज्वल दुबे रविन सिंह कृष्णा मेहता चाँद चौबे ओमप्रकाश चन्द्रवँशी जनेश्वर प्रसाद संजय गुप्ता क्षेत्रीय प्रभारी प्रमोद सिंह नौहट्टा के प्रभारी राकेश सिन्हा जिला प्रवक्ता संजय तिवारी सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network