रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : नोखा। भाजपा नेता सह आरएसएस संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती नोखा नगर में भाजपा नेताओं द्वारा मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता प्रीतम पटेल एवं संचालन मनोज कुमार गुप्ता ने कि। इस अवसर पर भाजपाइयों ने दीनदयाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नोखा नगर मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, जिला भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष प्रीतम पटेल, उमाशंकर प्रसाद, कृष्णा भार्गव, भाजयुमो नगर अध्यक्ष अनुराग सिंह, श्रीभगवान प्रसाद, उपाध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network