
रिपोर्ट: Rohtas Darshan चुनाव डेस्क | पटना | Updated: 18 नवंबर 2025: 20 नवंबर को होने वाले शपथ ग्रहण से पहले बिहार में नई सरकार की टीम को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। JDU और BJP के बीच संभावित मंत्रियों की नामों पर लगभग सहमति बन चुकी है। सूत्रों के अनुसार, इस बार दोनों दल 5–6 नए चेहरों को शामिल करेंगे।
हालांकि, इसी बीच विधानसभा स्पीकर पद को लेकर JDU और BJP के बीच पेच अभी भी बना हुआ है, जिसके कारण अंतिम सूची की औपचारिक घोषणा में देरी हो रही है।
✔ JDU के संभावित मंत्री — पुराने चेहरे जो फिर शामिल हो सकते हैं
1. विजय कुमार चौधरी
2. बिजेंद्र प्रसाद यादव
3. सुनील कुमार
4. श्रवण कुमार
5. शीला मंडल
6. लेसी सिंह
7. रत्नेश सदा
8. मदन सहनी
9. जयंत राज
10. उमेश सिंह कुशवाहा
11. मोहम्मद जमा खान
12. अशोक चौधरी
✔ JDU के नए संभावित चेहरे
1. राहुल कुमार सिंह
2. कलाधर प्रसाद मंडल
3. सुधांशु शेखर
4. पन्ना लाल सिंह पटेल
✔ BJP के संभावित मंत्री — पुराने चेहरे जो दोहराए जा सकते हैं
1. विजय कुमार सिन्हा
2. सम्राट चौधरी
3. मंगल पांडे
4. प्रेम कुमार
5. नीतीश मिश्रा
6. रेनू देवी
7. नीरज कुमार सिंह
8. जिबेश कुमार
9. हरि सहनी
10. जनक राम
11. सुरेंद्र मेहता
12. केदार प्रसाद गुप्ता
13. सुनील कुमार
14. संतोष कुमार सिंह
15. मोती लाल प्रसाद
✔ BJP के नए संभावित चेहरे
1. राणा रणधीर
2. गायत्री देवी
3. विजय कुमार खेमका
लोजपा (रामविलास), HAM(S) और RLM को कितने मंत्री पद?
• लोजपा (रामविलास) – 3 मंत्री पद मिलने की संभावना
• HAM(S) – 1 मंत्री पद
• RLM – 1 मंत्री पद
इस तरह, NDA के सभी घटक दलों को मंत्री पदों में संतुलन देने का प्रयास किया जा रहा है।
कैबिनेट में इतने बड़े बदलाव क्यों?
एनडीए ने इस चुनाव में 243 में से 202 सीटें जीतकर लगभग तीन-चौथाई बहुमत हासिल किया है।
यह 2010 के बाद पहली बार है जब NDA ने 200+ सीटों का आंकड़ा पार किया है।
• BJP – 89 सीटें
• JDU – 85 सीटें
• LJP(RV) – 19 सीटें
• HAM(S) – 5 सीटें
• RLM – 4 सीटें
इतने बड़े जनादेश के बाद कैबिनेट में बड़े पैमाने पर नए चेहरों को मौका मिलने की उम्मीद है।


