रिपोर्ट: Rohtas Darshan चुनाव डेस्क | पटना | Updated: 15 नवंबर 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे घोषित होते ही राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। NDA की प्रचंड जीत के बीच भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा कदम उठाते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता आरके सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

BJP ने उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगाया है।

 RJD का बड़ा बयान — “नतीजे चौंकाने वाले, समीक्षा होगी”

RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा— “यह नतीजे बेहद चौंकाने वाले हैं। किसी एग्जिट पोल ने भी ऐसी तस्वीर नहीं दिखाई थी। क्यों ऐसा हुआ, किस वजह से ऐसा जनादेश आया—इसकी समीक्षा पार्टी नेतृत्व करेगा। हम सभी अचंभित हैं।”

NDA जीते, बिहार बदलेगा — मांझी का दावा

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने NDA की जीत को युवाओं के लिए उम्मीद बताया।

उन्होंने कहा—“प्रधानमंत्री मोदी ने निवेशकों को आमंत्रित किया है ताकि युवाओं को रोजगार मिले और पलायन रुके। अगले 5 साल में बिहार की दिशा और दशा बदल जाएगी।”

 नीतीश कुमार के आवास पर नेताओं का तांता, NDA मीटिंग तेज

NDA की जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर नेताओं का आना-जाना लगातार जारी है।

आज कई बड़े नेता उनसे मिलने पहुंचे, जिनमें शामिल हैं—

•             ललन सिंह

•             चिराग पासवान

•             संजय झा (JDU कार्यकारी अध्यक्ष)

•             श्याम रजक (नवनिर्वाचित विधायक)

यह संकेत है कि बिहार में नई सरकार की संरचना को लेकर बातचीत तेज हो गई है।

 दिल्ली में भी हलचल: राहुल गांधी खरगे से मिले

महागठबंधन की करारी हार के बाद दिल्ली में कांग्रेस में मंथन शुरू हो गया है।

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिलने उनके आवास पहुंचे।

कांग्रेस केवल 6 सीटें जीत पाई है।

 AIMIM ने फिर दिखाया प्रभाव — 5 सीटें जीतीं

किशनगंज और सीमांचल क्षेत्र में AIMIM ने अपना प्रभाव बरकरार रखा। बहादुरगंज से विजयी प्रत्याशी ने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा—“मुसलमान को टिशू पेपर समझने वालों को जनता ने जवाब दे दिया।”

NDA 200 पार, RJD 25 पर सिमटी—विपक्ष ने EVM पर उठाए सवाल

परिणामों में NDA ने 200+ सीटों के साथ रिकॉर्ड जीत दर्ज की, जबकि महागठबंधन 35 सीटों पर सिमट गया।

•             RJD – 25

•             कांग्रेस – 6

हार के बाद दोनों दलों ने EVM और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। राहुल गांधी ने कहा कि “चुनाव शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था।” अखिलेश यादव ने “SIR के जरिए खेल” होने का दावा किया।

कांग्रेस में घमासान—नेतृत्व पर उठे सवाल

हार के बाद कांग्रेस नेताओं का गुस्सा फूट पड़ा। नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा— “टिकट वितरण में देरी ने नुकसान कराया।” अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल ने कहा—“हार के लिए नेतृत्व जिम्मेदार है जो जमीनी हकीकत से दूर है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network