
रिपोर्ट: Rohtas Darshan चुनाव डेस्क | रांची | Updated: 9 नवंबर 2025:
झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता ने मंगलवार देर शाम अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, उन्होंने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर अपना त्यागपत्र सौंपा, जिसे बुधवार को सरकार ने स्वीकार भी कर लिया है। हालांकि, राज्य सरकार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।
⚖️ नई नियुक्ति तक पद पर बने रहेंगे गुप्ता
सरकार ने अनुराग गुप्ता से कहा है कि नई डीजीपी नियुक्ति होने तक वे अपने पद पर बने रहें।
वहीं, राज्य में नए डीजीपी की नियुक्ति को लेकर उच्चस्तरीय मंथन जारी है। सूत्रों के मुताबिक, सीनियर आईपीएस प्रशांत सिंह और एम.एस. भाटिया का नाम सबसे आगे चल रहा है।
👮♂️ अनुराग गुप्ता का कार्यकाल और विवाद
• अनुराग गुप्ता 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
• उन्हें वर्ष 2022 में डीजी रैंक में प्रमोशन मिला था।
• जुलाई 2024 में झारखंड सरकार ने उन्हें प्रभारी डीजीपी नियुक्त किया था।
• विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने उन्हें पद से हटा दिया था,
लेकिन 28 नवंबर 2024 को हेमंत सोरेन सरकार ने उन्हें दोबारा उसी पद पर तैनात कर दिया।
🧾 नियमावली विवाद और केंद्र की आपत्ति
राज्य सरकार ने डीजीपी नियुक्ति के लिए नई नियमावली लागू की थी,
जिसके तहत 2 फरवरी 2025 को उन्हें दो वर्ष के लिए नियमित डीजीपी के रूप में नियुक्त किया गया।
इससे उनका कार्यकाल फरवरी 2027 तक तय हुआ था।
लेकिन —
• केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस पर दो बार आपत्ति जताई,
• और यूपीएससी ने भी इस नियुक्ति को “उचित नहीं” माना था।
इसके बावजूद राज्य सरकार ने अपने फैसले पर अड़ी रही। सितंबर 2025 में उनसे एसीबी का प्रभार वापस लिए जाने के बाद से ही उनके हटने की अटकलें तेज हो गई थीं।
🗣️ पुलिस महकमे में हलचल, सियासी गलियारों में चर्चा तेज
डीजीपी अनुराग गुप्ता के इस्तीफे ने पुलिस महकमे और सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि
“केंद्र और राज्य के बीच बढ़ते टकराव ने इस इस्तीफे की पृष्ठभूमि तैयार की।”
वहीं, सूत्रों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में नए डीजीपी की घोषणा भी संभव है।
📊 मुख्य तथ्य एक नजर में



