R D News Network : 21 October 2025 : Ayodhya, UP : अयोध्या। उत्तर प्रदेश सरकार इस साल अयोध्या में 9वां दीपोत्सव आयोजित कर रही है, और श्रद्धालुओं की संख्या ने एक नया रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस वर्ष जनवरी से जून तक कुल 23,82,14,737 श्रद्धालु अयोध्या में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे हैं, जिसमें 23,81,64,744 भारतीय और 49,993 विदेशी शामिल हैं।

राम मंदिर और पिछले 8 वर्षों से आयोजित दीपोत्सव के चलते अयोध्या की भव्यता और आकर्षण लगातार बढ़ रहा है। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दीपोत्सव 2017 में शुरू हुआ था और तब से देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही है।

•             2017: कुल 1,78,57,858 श्रद्धालु

•             2018: कुल 1,95,63,159 श्रद्धालु

•             2019: कुल 2,04,91,724 श्रद्धालु

•             2020 (कोरोना): कुल 61,96,148 श्रद्धालु

•             2021: कुल 1,57,43,390 श्रद्धालु

•             2022: कुल 2,39,10,479 श्रद्धालु

•             2023: कुल 5,75,70,896 श्रद्धालु

•             2024: कुल 16,44,19,522 श्रद्धालु

•             2025 (जन–जून): कुल 23,82,14,737 श्रद्धालु

श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या न केवल धार्मिक उत्साह को दर्शाती है, बल्कि अयोध्या में रोजगार और पर्यटन उद्योग को भी बढ़ावा दे रही है।

योगी आदित्यनाथ सरकार अयोध्या के विकास के लिए तेजी से काम कर रही है। फोर-लेन और सिक्स-लेन सड़कों के निर्माण, विश्वस्तरीय हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन और अन्य सुविधाओं से अयोध्या अब देश-विदेश के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network