रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : डालमियानगर : डेहरी डालमियानगर स्वर्णकार समाज विकास एवं शोध संस्थान की महत्वपूर्ण बैठक डेहरी चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सच्चिदानंद प्रसाद अध्यक्षता में की गई। संचालन जिला अध्यक्ष सुनील शरद द्वारा किया गया | इस बैठक में नगर कमेटी के पदाधिकारियों के विस्तार के लिए प्रमुख रूप से नगर कमेटी का गठन किया गया साथ ही साथ कारीगर को जागरूक करते हुए संस्थान के सदस्य सह भाजपा के वरिष्ठ नेता रिंकू सोनी ने बताया कि कारीगर समाज का वह व्यक्ति होता है जिनका कलाकारी महत्व से आज स्वर्णकार समाज के द्वारा प्रत्येक घरों में कला की आभूषण एवं हर शुभ कार्यों में सुशोभित करने की क्षमता रखते हैं सभी कारीगर अपना रजिस्ट्रेशन कैसे कराएं इस पर भी सरकार की योजनाओं के अंतर्गत कैसे लाभ लें इस विषय पर प्रमुख रूप से चर्चा की गई कारीगर को विशेष ध्यान में रखते हुए उन्हें और भी कई महत्वपूर्ण कार्यों का महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए समाज के उत्थान कैसे आगे बढ़े पर भी चर्चा की गई। व डेहरी डालमियानगर का संगठन का विस्तार नगर अध्यक्ष संतोष कुमार सोनी , उपाध्यक्ष रवि सोनी गुड्डू सोनी,महामंत्री विकी सोनी,सचिव संतोष सोनी,सह सचिव सुजीत सोनी, कोशा अध्यक्ष टुनटुन सोनी एवं पिंटू सोनी, सहकोषा अध्यक्ष चंदन सोनी,संगठन मंत्री राज कपूर,अनुज सोनी,संतोष सोनी। प्रचार प्रसार पदाधिकारी सोनू सोनी, विकास वर्मा,सदस्य, संजय सोनी राजू सोनी अनिल सोनी देवानंद सोनी रंजीत सोनी अंगत सोनी भोला सोनी जगदीश सोनी संजय सोनी सुखदेव जी संजय जी हरी जी संतोष जी को बनाया गया|
