बिहार उतर प्रदेश व झारखंड के कई अपराधिक मामले में शामिल – डीएसपी

रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : करगहर रोहतास– सदर डीएसपी बिनोद कुमार राउत के नेतृत्त्व में पुलिस ने शुक्रवार की शाम करगहर थाना क्षेत्र के करुप गांव से अंतरराजीये अपराधी धनजी पांडेय उर्फ धन्नजय पांडेय को गिरफ्तार किया है.इस आशय की जानकारी देते हुए डीएसपी बिनोद कुमार राउत ने कहा कि गिरफ्तार अपराधी धनजी पांडेय करगहर थाना क्षेत्र के करुप गांव निवासी रामनरायण पांडेय का बेटा है.जो रोहतास जिला के करगहर चेनारी सासाराम नगर कैमुर जिला व अन्य  जिलों के अलावे  उतर प्रदेश व झारखंड का सक्रिय अपराध कर्मी है.जिसके विरुद्ध बिहार उतर प्रदेश व झारखंड में लूट डकैती मर्डर व अन्य अपराधिक मामले दर्ज है.जो लम्बे समय से फरार चल रहा था.शुक्रवार को गुप्त सूचना मिली की धनजी पांडेय करुप गांव में स्थित अपने घर पर आया हुआ है.जिसके आलोक में करगहर थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल के नेतृत्व में एक टीम गठित कर उसके घर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने कहा कि अपराधी धनजी पांडेय करगहर थाना कांड 168/17 चेनारी थाना कांड संख्या 32/6,चेनारी थाना कांड संख्या 25/7,चेनारी थाना कांड संख्या 28/7,चेनारी थाना कांड संख्या 05/8,चेनारी थाना कांड संख्या 28/8 सासाराम नगर कांड संख्या 998/17 पलामू नगर थाना कांड संख्या 33/10 में नामजद अभियुक्त है.जिसके विरुद्ध न्यायालय द्वारा एसटीआर 460/10,एसटीआर 152/11,जीआर 610/7 टीआर 443/19,जीआर 1127/08,टीआर 229/17एसटीआर 251/11-52/19,एसटीआर 177/11-23/19,जीआर 923/10 के तह विभिन्न न्यायालयों द्वारा वांछित कुर्की जप्त का इश्तेहार जारी किया गया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network