
रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : पटना : पटना स्थित चाणक्य होटेल के सभागार में प्राइवेट स्कूल्ज़ एंड चिल्ड्रेन वेलफ़ेयर एसोसीएशन के बैनर तले आयोजित सातवें राष्ट्रीय अधिवेशन में रोहतास ज़िलाध्यक्ष रोहित वर्मा को आई॰जी॰ पुलिस विकास वैभव ने शिक्षा के छेत्र में कोरोना महामारी अवधि में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रतीक चिन्ह दे कर सम्मानित किया।
प्राइवेट स्कूल्ज़ एंड चिल्ड्रेन वेलफ़ेयर एसोसीएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद के अध्यक्षता में सातवाँ राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न हुआ। इस बैठक में पूरे भारत वर्ष से सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष इस आयोजन में उपस्थिति दर्ज करायी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बैनर के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डॉक्टर एस॰पी॰वर्मा को विशेष प्रतीक चिन्ह दे कर सम्मानित करते हुए कहा की यह डॉक्टर वर्मा के ही मेहनत का नतीजा है की आज संगठन इस मजबूती तक पहुँचा है।

बताते चले कि कोरोना महामारी अवधि सभी निजी विद्यालय संचालकों की मालिय हालत ख़स्ता हो चुकी। विद्यालय शुल्क लिए सभी विद्यालय संचालकों को विद्यालय संचालन पर रोक लगायी गयी थी जिसके फलस्वरूप बैनर के राष्ट्रीय अध्यक्ष , राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डॉक्टर एस॰पी॰वर्मा ने रोहतास ज़िला के निजी विद्यालय संचालकों को निरंतर मार्ग दर्शन देते हुए विद्यालयों के हित में संघर्ष करते हुए बिहार सरकार से विषय पर संज्ञान लेते हुए विद्यालयों के संचालन के लिए उचित दिशानिर्देश पारित करवाया। विद्यालयों में शुल्क ना के बराबर आने के बावजूद राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डॉक्टर एस॰पी॰वर्मा की अध्यक्षता में रोहतास ज़िला के निजी विद्यालय संचालकों ने संगठन के बैनर तले चार लाख रुपए से अधिक की राशि दान स्वरूप तत्कालीन जिलाधिकारी रोहतास को चेक के माध्यम से भेंट स्वरूप दिया था।

इस कार्यक्रम में ज़िला अध्यक्ष रोहित वर्मा को सम्मानित होने पर जिला उपाध्यक्ष सुभाष कुमार कुशवाहा, ज़िला सचिव समरेंद्र कुमार (समीर जी), जिला सह सचिव संग्राम कांत, जिला महामंत्री अनिल कुमार शर्मा , सुनील कुमार, संजय त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष कुमार विकास प्रकाश, जिला संयोजक धनेन्द्र कुमार, ज़िला जनसम्पर्क पदाधिकारी दुर्गेश पटेल , डिहरी प्रखंड अध्यक्ष अरविंद भारती, सचिव प्रशांत सिंह, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद , चेनारी प्रखंड अध्यक्ष दिनेश्वर तिवारी, नस्रिगंज प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष सोनू आनंद, प्रखंड सचिव सतनारायण प्रसाद, प्रखंड संयुक्त सचिव सैयद अबरार आलम, प्रखंड संयुक्त सचिव कपिल मुनि प्रसाद, प्रखंड पी आर ओ सरमद नसरुल्ला, प्रखंड संरक्षक निलेश कुमार, प्रखंड महामंत्री लक्ष्मण सिंह क़ाराकाट प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष करुणेश कुमार शांडिल्य, प्रखंड सचिव आदित्य राज, कोषाध्यक्ष बबन कुमार, प्रखंड पीआरओ अविनाश सिंह, प्रखंड संरक्षक अरुण कुमार, विक्रमगंज प्रखंड अध्यक्ष अनिता देवी, संरक्षक भारती जी , उपाध्यक्ष कमलेश कुमार , राजपुर प्रखंड अध्यक्ष यमुना चौधरी, सासाराम प्रखंड अध्यक्ष तेजनारायण पटेल , उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, कोषाध्यक्ष तौकीर आलम, कोचस सचिव धनंजय कुमार, कोषाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, करगहर प्रखंड अध्यक्ष अजित कुमार पटेल, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार , सचिव ब्रजेश पांडेय , कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार , संझौली प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह , उपाध्यक्ष सोनू कुमार पांडेय, सूर्यपुरा प्रखंड अध्यक्ष शिव यश पाल, दावथ प्रखंड अध्यक्ष विश्वजीत कुमार, शिवसागर प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार राय ,तिलौथु प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह , अकोढ़िगोला प्रखंड अध्यक्ष अशोक पाल, उपाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार , सचिव बिनायक सिंह, डॉ आशुतोष पांडेय ने शुभकामनाएँ दिया ।
