रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : डेहरी : कोविद 19 के माणकों के उल्लंघन के आरोप के तत्वावधान में डेहरी अनुमंडल के तीन विद्यालय संचालकों एवं प्राचार्यों पर 07 जनवरी 2021 को डेहरी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा तीन निजी विद्यालय संचालकों के ऊपर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। डेहरी के अनुमंडलिय व्यवहार न्यायालय में तीनो विद्यालय संचालकों ने ज़मानत के लिए गुहार लगायी जिस पर संज्ञान लेते हुए डेहरी अनुमंडलिय व्यवहार न्यायालय के न्यायिक दंडाधिकारी महोदया अदिति गुप्ता के न्यायालय ने तीनो निजी विद्यालय संचालकों एवं उन तीनो विद्यालयो के प्राचार्यों के ज़मानत की अर्ज़ी को मंज़ूरी दे दी।

प्राइवट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफ़ेयर असोसीएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद ने सरकार के दोहरी नीति पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा की क्या सरकारी अधिकारी इसी तत्पर्ता से सरकारी विद्यालयों के प्राचार्यों पर भी कोविद 19 के माणकों के उल्लंघन पर प्राथमिकी दर्ज करने वाली है ? क्यूँ की कुछ दिनो पहले प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से ख़बर आयी थी की सरकारी विद्यालयों में भी कोविद 19 के माणकों का उल्लंघन हो रहा है परंतु किसी भी अधिकारी के द्वारा इन सभी सरकारी विद्यालयों पर कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी। आख़िर यह दोहरी नीति निजी विद्यालयों के बारे में क्यूँ अपनायी जा रही है यह समझ के परे है।

बैनर के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डॉक्टर एस॰पी॰वर्मा ने सरकार एवं ज़िला प्रशासन को निजी विद्यालय संचालकों के तरफ़ सहनुभूतिपूर्ण रवैया अपनाने का सुझाव देते हुए कहा की यदि किसी निजी विद्यालय संचालक से कोई त्रुटि होती है तो कारण बताओ नोटिस देते हुए उस विद्यालय की व्यवस्थाओं को सुधारने हेतु प्रयास करनी चाहिए और ना की सीधा प्राथमिकी दर्ज करवा कर विद्यालय के छवि को हमेशा हमेशा के लिए दाग़दार करनी चाहिए। हम सभी शिक्षाविंद है और निरंतर सुधार करने के लिए हम सभी प्रयत्नशील है। बच्चों की चिंता सभी संचालकों एवं प्राचार्यों को भी है अतः कोई भी कड़ा कदम उठाने के पहले उसे सुधारने का पूरा मौक़ा देना चाहिए।

ज़िलाध्यक्ष रोहित वर्मा ने कहा की प्राइवट स्कूल्ज़ एंड चिल्ड्रेन वेलफ़ेयर असोसीएशन के बैनर तले रोहतास ज़िला के लगभग 95% निजी विद्यालयों के संचालकों को प्रशिक्षण 02 जनवरी 2021 को दिया गया था और आज तक शिक्षा विभाग अथवा आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा आज तक कोई भी प्रशिक्षण अथवा कार्यशाला का आयोजन नहीं किया गया है। कोविद 19 के माणकों के तहत हम सभी विद्यालयों के संचालन हेतु प्रयत्नशील है।

डेहरी प्रखंड के तीनो विद्यालय संचालकों को ज़मानत मिलने का स्वागत रोहतास जिला अध्यक्ष रोहित वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुभाष कुमार कुशवाहा, ज़िला सचिव समरेंद्र कुमार (समीर जी), जिला सह सचिव संग्राम कांत, जिला महामंत्री अनिल कुमार शर्मा , सुनील कुमार, संजय त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष कुमार विकास प्रकाश, जिला संयोजक धनेन्द्र कुमार, ज़िला जनसम्पर्क पदाधिकारी दुर्गेश पटेल , डिहरी प्रखंड अध्यक्ष अरविंद भारती, सचिव प्रशांत सिंह, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद , चेनारी प्रखंड अध्यक्ष दिनेश्वर तिवारी, नस्रिगंज प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष सोनू आनंद, प्रखंड सचिव सतनारायण प्रसाद, प्रखंड संयुक्त सचिव सैयद अबरार आलम, प्रखंड संयुक्त सचिव कपिल मुनि प्रसाद, प्रखंड पी आर ओ सरमद नसरुल्ला, प्रखंड संरक्षक निलेश कुमार, प्रखंड महामंत्री लक्ष्मण सिंह क़ाराकाट प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष करुणेश कुमार शांडिल्य, प्रखंड सचिव आदित्य राज, कोषाध्यक्ष बबन कुमार, प्रखंड पीआरओ अविनाश सिंह, प्रखंड संरक्षक अरुण कुमार, विक्रमगंज प्रखंड अध्यक्ष अनिता देवी, संरक्षक भारती जी , उपाध्यक्ष कमलेश कुमार , राजपुर प्रखंड अध्यक्ष यमुना चौधरी, दिनारा प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार , सासाराम प्रखंड अध्यक्ष तेजनारायण पटेल , उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, कोषाध्यक्ष तौकीर आलम, कोचस सचिव धनंजय कुमार, कोषाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, करगहर प्रखंड अध्यक्ष अजित कुमार पटेल, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार , सचिव ब्रजेश पांडेय , कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार , संझौली प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह , उपाध्यक्ष सोनू कुमार पांडेय, सूर्यपुरा प्रखंड अध्यक्ष शिव यश पाल, दावथ प्रखंड अध्यक्ष विश्वजीत कुमार, शिवसागर प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार राय ,तिलौथु प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह , अकोढ़िगोला प्रखंड अध्यक्ष अशोक पाल, उपाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार , सचिव बिनायक सिंह, डॉ आशुतोष पांडेय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network