रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : दावथ : प्रखंड क्षेत्र में मकर सक्रांति का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मना। मकरसक्रांति को लेकर लोगों ने अपने अपने घरों में परम्परागत ढंग से चूड़ा,दही और तिलकुट के साथ आलूदम का स्वाद चखा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने पवित्र जलाशयों में स्नान कर तिल का दान किया। पर्व को लेकर कई घरों में खिचड़ी भी बनाकर खाया गया। इससे पूर्व महिलाएं अपने घरों में कुल देवता को प्रसाद स्वरूप चूड़ा, तिल और गुड़ चढ़ा कर पूजा अर्चना किया। बाद में चुड़ा, दही, तिलकुट के साथ स्वादिष्ट सब्जियों का स्वाद लोगों ने खुद लिया और अपने ईष्ट मित्रों को खिलाया। सोशल मीडिया के माध्यम से लोग अपने इष्ट मित्रों के अलावा दूर दराज रहने वाले सगे संबंधियों को मकर संक्रांति की शुभकामना देने में दिन भर व्यस्त देखे गए। क्षेत्र के कुछ स्थानों पर शुक्रवार को भी मकर संक्रांति मनाया जाएगा। बच्चों को पतंग बाजी करते भी देखा गया।
