रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : डालमियानगर : शहर से ग्रामीण क्षेत्रों तक गुरुवार को विभिन्न स्थानों मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया। हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार मकर सक्रांति के दिन गंगा धरती पर आई थी। शताब्दियों से यह पर्व निश्चित तिथि 14 जनवरी को पूरे देश में मनाई जाती है। आचार्य रिंकू पांडेय ने बताया, कि हिंदू धर्म ग्रंथ के अनुसार मलमास में सारे देवता एक महीने तक धरती पर वास करते हैं। इस दिन स्नान दान का विशेष महत्व बताया जाता है। डालमियानगर क्षेत्र ड्रीम हाउस में अभिनव कला संगम द्वारा चूड़ा दही, तिलकुट मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संबोधन में विधायक ने कहा कि मकर संक्रांति पर्व समाज के सभी वर्गों के मिलन को दर्शाता है ताकि लोग आपसे मिलत बरकरार रखकर प्रेम और भाईचारा के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। कार्यक्रम को नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार सिंह, बीडीओ अरुण कुमार सिंह, डालमियानगर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया। इस दौरान संस्था द्वारा आयोजित प्रीतिभोज में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए , संस्था संयोजक कमलेश कुमार ने कहा कि परंपरागत तरीके से प्रतिवर्ष संस्था द्वारा इस तरह के आयोजन कर समाज को एकजुट करने का सफल प्रयास किया जाता है। और इस तरह का आयोजन लगातार होता रहेगा। कार्यक्रम को अन्य लोगों के अलावा प्रोफेसर रणधीर सिन्हा, संजय सिंह बाला, कौशलेंद्र कुशवाहा, सिमल सिंह, शशि श्रीवास्तव, नंदन कुमार, विनय मिश्रा, प्रमोद सिंह, सरोज उपाध्याय, मुन्ना सिंह, संजय सिंह, संतोष चंद्रवंशी, अजय चौरसिया, सावन गुप्ता, शंभू गुप्ता, कुंदन यादव, संजय यादव, कृष्णा यादव, मोहम्मद सद्दाब, नागेश्वर सिंह समेत बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network