
रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : भारतीय जनता पार्टी,रोहतास की जिला कार्यसमिति बैठक जिला कार्यालय, नेशनल हाई-वे,कुम्हऊं गेट, सासाराम मेंआयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री सुशील कुमार व संचालन जिलामहामंत्री शशि भूषण प्रसाद ने की। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधानपार्षद प्रो.राजेन्द्र गुप्ता, प्रदेश मंत्री अजय यादव, जिलाप्रभारी व पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र पांडेय, पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, पूर्व विधायक ई. सत्यनारायण सिंह यादव, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एम.एस.गंधा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं नारायण मेडिकल कॉलेज&हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह, राजेन्द्र सिंह भोला,जितेंद्र सिंह,पुष्पा चौहान, जवाहर सिंह, राजेश्वर सिंह सभी मंचासीन महानुभावों द्वारा डॉ.श्यामा प्र.मुखर्जी, पं दीनदयाल उपाध्याय एवं आज के शुभ अवसर पर स्वामी विवेकानंद के जन्म जयंती के अवसर पर स्वामी विवेकानंद के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर सामुहिक रुप से राष्ट्रगीत वंदेमातरम् का गायन कर बैठक का शुभारंभ किया गया।
जिलाध्यक्ष श्री सुशील कुमार द्वारा आगत अतिथियों,पदाधिकारियों, सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया साथ हीं सभी मंचासिन महानुभावों का अंगवस्त्र,पुष्पगुच्छ व माला पहनाकर जिला के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। जिलाप्रभारी जितेन्द्र पांडेय द्वारा जिला कार्यसमिति में आये अपेक्षित सदस्यों,पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों का वृत्त लिया गया, प्रदेश मंत्री सह प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी अजय यादव ने अपने संबोधन में कहा कि पूरे प्रदेश में मंडल स्तरीय द्वी-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 04-14 फरवरी तक पार्टी द्वारा आयोजित किया जा रहा है जिसमें प्रातः 09 बजे से शायं 5 बजे तक तीन पाली में प्रशिक् प्रदेश मंत्री सह प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी अजय यादव ने अपने संबोधन में कहा कि पूरे प्रदेश में मंडल स्तरीय द्वी-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 04-14 फरवरी तक पार्टी द्वारा आयोजित किया जा रहा है जिसमें प्रातः 09 बजे से शायं 5 बजे तक तीन पाली में प्रशिक्षण वर्ग चलेगा जिसके लिए विधानसभा प्रभारी जिला मुख्यालय से नियुक्त किये जा चुके हैं.इस मध्य जिलाप्रवक्ता मंगलानंद पाठक ने जिलाकार्यसमिति के समक्ष राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तावित किये जिसे मंचासीन प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों,जिला पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों ने क्रमवार समर्थन किये कुछ सदस्यों ने उसमें अपना संशोधन भी प्रस्तुत किये।


समापन वक्तव्य मुख्य अतिथि प्रो.राजेन्द्र गुप्ता ने दी जिसमें उन्होंने सांगठनिक निर्देश, मार्गदर्शन दिये,उन्होंने राजनीतिक कार्यक्रमों मे शुचिता व समयबद्धता पर विशेष जोर दिया। बैठक में प्रमुखतः जिलामहामंत्री विजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष व पूर्व जिलापरिषद उपाध्यक्ष संतोष पटेल, डॉ.शरत् चंद्र संतोष, विवेक सिंह, हरेन्द्र चंद्रवंशी,रेखा नागमणि,सत्यनारायण पासवान, धीरज तिवारी,अमृता सिंह,संजय तिवारी,आरती गुप्ता, सुधीर चंद्रवंशी,पंकज सिंह,अरुण चौबे, वकील खरवार,रामायण पासवान, डॉ.शिवनाथ चौधरी, अजय ओझा, गुप्तेश्वर गुप्ता,अभिषेक सिंह,प्रिंस राज,, उदय पांडेय आदि लोग उपस्थित थे।
