रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : जदयू के प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद उमेश कुशवाहा को पार्टी का नया प्रदेश  अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विधानसभा के पिछले चुनाव में पार्टी को तीसरे स्थान पर मिली सफलता के कारणों के मंथन में  रविवार को बशिष्ठ नारायण सिंह ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उमेश कुशवाहा के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया है।  जदयू की राज्य परिषद की यहां  बैठक चल रही बैठक में  नये प्रदेश अध्यक्ष पर सर्वसम्मति का प्रस्ताव पारित हुआ है। उमेश कुशवाहा वैशाली जिले की मनहार विधानसभा सीट से 2015 से 2020 के बीच विधायक रह चुके हैं। 2020 के चुनाव में राजद की वीना देवी से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश कुमार ने जदयू अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद पार्टी की जिम्मेदारी आरसीपी सिंह को दी गई है। उसी समय चर्चा थी कि राज्य परिषद की बैठक में बशिष्ठ नारायण सिंह भी बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य कारणों के चलते जदयू अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देंगे और राम सेवक सिंह या कुशवाहा जाति के अन्य को अध्यक्ष बनाया जाएगा। इस बार के चुनाव में रालोलसपा के के कारण कुशवाहा जाति के वोट अपेक्षाकृत जदयू को नहीं मिलने सभी झटका लगा है। हालांकि बैठक के दौरान अंत समय में राम सेवक सिंह को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने का विचार बदल कर उमेश कुशवाहा को बिहार जदयू की कमान सौंपने का निर्णय हुआ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network