रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : आरा। शहर के अनाईठ में दसवीं के छात्र की मौत के बाद सड़क जाम करने के मामले में कानूनी कारवाई की गयी है। इस मामले में रोड जाम करने वालों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इसमें चार नामजद और 25 अज्ञात को आरोपित किया गया था। बता दें कि शुक्रवार की सुबह अनाईठ स्थित एक लॉज में दसवीं के छात्र की मौत हो गयी थी। उसका शव कमरे में पंखे से लटका मिला था। मृत छात्र संदेश के डिहरी गांव निवासी दिनेश सिंह का पुत्र निक्की कुमार था। उसके परिजन हत्या किये जाने का आरोप लगा रहे थे। जबकि पुलिस खुदकुशी की बात कह रही थी। इसे लेकर मृत छात्र के परिजनों ने रोड जाम और हंगामा किया था। पुलिस के साथ नोकझोंक भी की गयी थी। एसपी हर किशोर राय ने इसे गंभीरता से लेते हुये रोड जाम करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network