रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : सासाराम। शहर स्थित कुशवाहा सभा भवन के अध्यक्ष सह शोषित समाज दल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सिंह कुशवाहा के निधन पर मौर्य शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि मौर्य ने उनके शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए रवि मौर्य ने बताया कि जगदीश सिंह कुशवाहा के निधन से कुशवाहा समाज को अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई करना असंभव है। उन्होंने अपना सारा जीवन शोषित, पीड़ित, दबे-कुचले समाज के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। ऐसे महापुरुष के निधन से शोषित समाज की एक आवाज दब गई। मौर्य शक्ति उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है। मौके पर सत्यनारायण स्वामी, संजय कुमार सिंह, निर्भय सिंह, जगदीश सिंह तर्कशिल, राजेश्वर सिंह, अंशु कुशवाहा, डा महेन्द्र सिंह सहित कुशवाहा सभा भवन के तमाम पदाधिकारी, जिले के सामाजिक कार्यकर्ता एवं बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network