आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 08 नवंबर 2023 : बक्सर। जिला भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में बुधवार की देर शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला गया एवं पुतला दहन किया गया भाजपा महिला मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि नीतीश कुमार शर्म करो मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ो। महिला मोर्चा के सदस्य पूनम रविदास ने कहा कि ऐसे मुख्यमंत्री को अब अपने पद पर एक दिन भी बने रहना नहीं चाहिए जो सदन में महिलाओं पर असवैधानिक बयान देते हो। उन्हें पता ही नहीं है कि जिस मां के गोद से वह जन्म लिए हैं उस मां के ऊपर इस तरह का प्रहार कर रहे हैं इन्हें कुर्सी छोड़ देना चाहिए। मौके पर तमाम महीला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थिति रही।

https://youtu.be/wbm9rlA22ms?si=wFNs1lqGkwG7RV9Y

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network