
आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 18 अक्टूबर 2023 : पटना। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय बिहार दौरे पर पटना में हैं. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पटना एयरपोर्ट पहुंची। सीएम, राज्यपाल समेत कई नेताओं ने उनका स्वागत किया। बिहार में चौथे कृषि रोड मैप 2023 की शुरुआत हो गई है।


पटना के बापू सभागार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसका शुभारंभ किया। इससे पहले पटना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया. आज राजधानी पटना में उन्होंने बापू सभागार में चौथे कृषि रोड मैप का शुभारंभ किया. इस मौके पर बिहार के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम के अलावा 12 विभागों के मंत्री,अफसर मौजूद रहे।
