प्राइवेट स्कूल्ज एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक सभा में उन्नीसो प्रखंडों के निजी विद्यालय संचालको ने शिरकत किया।

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 25 सितम्बर 2023 : सासाराम : प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफ़ेयर एसोसिएशन के रोहतास ज़िला के उन्नीसों प्रखंड के निजी विद्यालय संचालकों की बैठक QR कोड एवं ज्ञानदीप पोर्टल के मुद्दे पर ज़िला अध्यक्ष रोहित वर्मा की अध्यक्षता में रोहतास ज़िला मुख्यालय सासाराम स्थित संत पॉल स्कूल के उमा ऑडिटोरियम में संपन्न हुई।

इस बैठक में रोहतास ज़िला के उन्नीसों प्रखंड के निजी विद्यालय संचालकों के साथ क्यू आर कोड एवं ज्ञानदीप पोर्टल के हर पहलू पर विस्तृत चर्चा हुई। रोहतास जिला के सभी उन्नीसो प्रखंडों के प्रखंड कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने बारी बारी से अपने अपने गृह प्रखंड के निजी विद्यालयों के संचालको की परेशानियों को साझा किया साथ ही जिलाअध्यक्ष को ज्ञानदीप पोर्टल एवं क्यू० आर० कोड से सम्बंधित परेशानियों से अवगत कराया।

जिला अध्यक्ष रोहित वर्मा ने सभी संचालको को सम्बोधित करते हुए कहा की शिक्षा विभाग के ज्ञानदीप पोर्टल पर डाटा भरने के आदेश पर निजी विद्यालय संचालक अनेको परेशानीयो का सामना कर रहे है। पूर्व में शिक्षा विभाग के द्वारा निजी विद्यालयों में शिक्षा के अधिकार के तहत पढ़ने वाले पिछड़े , अतिपिछड़े एवं वंचित तबके के विद्यार्थियों का नामांकन जाती प्रमाण पत्र एवं राशन कार्ड के माध्यम लेने का दिशानिर्देश था एवं सुवर्ण समाज के विद्यार्थियों का नामांकन हेतु आय प्रमाण पत्र लेने हेतु दिशा निर्देश दिया था, जिसके तहत जिले में सभी निजी विद्यालय बच्चो का नामांकन लिए है परन्तु ज्ञानदीप पोर्टल पर आय प्रमाण पत्र सभी समुदाय के विद्यार्थियों के पूर्णतः अनिवार्य है जिसके फलस्वरूप जिन विद्यार्थियों के नामांकन के समय निजी विद्यालय के द्वारा आय प्रमाण पत्र की मांग नहीं की गयी थी वैसे विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को कठिनाई हो रही है साथ ही विद्यालय में आय दिन इस बिंदु पर विद्यालय प्रशासन एवं अभिभावकों के बीच एक ऐसी बहस छिड़ गयी है जिससे निजी विद्यालय संचालको का कोई भी सरोकार नहीं है।

साथ ही जिन विद्यालयों को अभी तक क्यू० आर० कोड शिक्षा विभाग ने निर्गत नहीं किया है उनके लिए यु डायस प्लस पोर्टल एवं ज्ञानदीप पोर्टल पर डाटा अपलोड नहीं हो सकता है क्यू की ज्ञानदीप पोर्टल एवं यु डायस प्लस पोर्टल का यूजरनाम और पासवर्ड लेने के पहले विद्यालय का क्यू० आर० कोड लेना अनिवार्य है। अब ऐसे विद्यालय जिन्हे पूर्व में स्वीकृति प्राप्त थी और उन्होंने शिक्षा के अधिकार के तहत विद्यार्थियों का नामांकन लिए है और यदि उन्हें क्यू० आर० कोड प्राप्त नहीं है तो वैसे विद्यालय शिक्षा के अधिकार के तहत मिलने वाली राशि से वंचित हो जायेंगे जिसका कोई जवाब शिक्षा विभाग के पास नहीं है।

जिला उपाध्यक्ष सुभाष कुमार कुशवाहा , जिला महासचिव संग्राम कान्त , जिला संयुक्त सचिव अनिल कुमार शर्मा , समरेंद्र कुमार , सुनील कुमार , जिला संयोजक धीरेन्द्र कुमार एवं अभिजीत आनंद ने अपने सम्बोधन में सभी निजी विद्यालय संचालको को संगठन के बैनर तले चट्टानी एकता एवं एकजुट रहने पर साधुवाद दिया साथ ही उनसभी ने उपस्थित निजी विद्यालय संचालको को एकजुटता का पाठ पढ़ाया।

इस बैठक को सफल बनाने में रोहतास जिला के जिलाध्यक्ष रोहित वर्मा , सुभाष कुमार कुशवाहा , कुमार विकास प्रकाश , संग्राम कान्त , समरेन्द्र कुमार , अनिल कुमार , सुनील कुमार , धनेन्द्र कुमार , संजय त्रिपाठी, सुरेश गुप्ता , अभिजित आनंद, तेजनारायण पटेल , राजीव रंजन, सुनील कुमार पाण्डेय , विजय कुमार रमण,  अकोढ़ीगोला प्रखंड के  संरक्षक अशोक पाल , संरक्षक इंद्र चन्द्र गुप्ता ,प्रखंड अध्यक्ष बिनायक सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष अजय कुमार , प्रखंड उपाध्यक्ष  राजीव रंजन कुमार , प्रखंड सचिव डॉ आशुतोष कुमार , प्रखंड कोषाध्यक्ष राजेश कुमार , प्रखंड महामंत्री अमरेन्द्र कुमार सिंह , प्रखंड महामंत्री बबलू कुमार , प्रखंड महामंत्री सहेंद्र प्रसाद , दवाथ प्रखंड के संरक्षक विकास कुमार , संरक्षक अविषेक कुमार विकास  , प्रखंड अध्यक्ष गुलाब कुमार , प्रखंड उपाध्यक्ष कुमार संतोष चौधरी , प्रखंड सचिव बिनय कुमार , प्रखंड संयुक्त सचिव शाहदाब आलम खान , प्रखंड कोषाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह , प्रखंड महामंत्री अभिषेक राज , प्रखंड महामंत्री  अम्प्रित कुमार , प्रखंड महामंत्री  गौतम कुमार , प्रखंड महासचिव मदन चौधरी , प्रखंड महासचिव मनोज कुमार , प्रखंड महासचिव मृत्युजय सिंह , जन संपर्क पदाधिकारी सोनू कुमार , डेहरी प्रखंड के मुख्य संरक्षक जग नारायण पाण्डेय , संरक्षक डॉ रितेश , संरक्षक डॉ रवि प्रकाश , प्रखंड अध्यक्ष अरविन्द भारती , प्रखंड उपाध्यक्ष दीप नारायण पाण्डेय , प्रखंड महासचिव सुनील कुमार सिंह , प्रखंड महासचिव सुरेश कुमार , प्रखंड महासचिव राजेंद्र प्रसाद , प्रखंड सचिव प्रशांत कुमार , प्रखंड कोषाध्यक्ष जय शंकर प्रसाद , प्रखंड संयुक्त सचिव अनुज कुमार , प्रखंड संयुक्त सचिव संजू कुमारी , प्रखंड संयुक्त सचिव सुनील पाण्डेय , प्रखंड महामंत्री  आनंद सिंह , प्रखंड महामंत्री  नितेश कुमार , प्रखंड महामंत्री  राकेश कुमार शर्मा , प्रखंड महामंत्री  रमेश कुमार सिंह , प्रखंड संयोजक करुना निधि कुमार , जन संपर्क पदाधिकारी बिनय कुमार पाण्डेय, दिनारा प्रखंड के  प्रखंड अध्यक्ष मेघनाथ सिंह , प्रखंड उपाध्यक्ष सोनू सिंह , प्रखंड कोषाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह , प्रखंड सचिव राजीव रंजन सिंह , प्रखंड महामंत्री  अनिल कुमार, करह्गर प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार पटेल , प्रखंड उपाध्यक्ष रामजी सिंह , प्रखंड सचिव निर्मल कुमार , प्रखंड कोषाध्यक्ष दुर्गेश कुमार , जन संपर्क पदाधिकारी बबलू , प्रखंड महामंत्री  संतोष कुमार सिंह , प्रखंड महामंत्री  शेषनाथ सिंह , प्रखंड महामंत्री  विकास कुमार , प्रखंड महामंत्री  विनय कुमार सिंह , काराकाट प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार , प्रखंड उपाध्यक्ष आदित्य राज , प्रखंड सचिव अविनाश कुमार , प्रखंड कोषाध्यक्ष धनञ्जय कुमार , प्रखंड महामंत्री  जितेन्द्र कुमार सिंह , प्रखंड संयोजक रामबाबू सिंह, कोचस प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र कुमार , प्रखंड उपाध्यक्ष अजय कुमार , प्रखंड सचिव धर्मेन्द्र कुमार शर्मा , प्रखंड कोषाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार सिंह , प्रखंड महामंत्री  कमलेश कुमार चौबे, नासरीगंज प्रखंड के संरक्षक रामचंद्र प्रसाद गुप्ता , संरक्षक श्री भगवान सिंह , संरक्षक अजय सिंह , प्रखंड अध्यक्ष कपिल मुनि प्रसाद , प्रखंड उपाध्यक्ष सैयद अबरार आलम , प्रखंड सचिव सत्यनारायण प्रसाद सिंह , प्रखंड कोषाध्यक्ष निलेश कुमार , प्रखंड संयुक्त सचिव लक्षमण सिंह , प्रखंड संयोजक अनिल कुमार , प्रखंड महामंत्री  बिनोद कुमार , प्रखंड महामंत्री  धर्मेन्द्र सिंह, नोखा प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद , प्रखंड उपाध्यक्ष रामयश प्रसाद गुप्ता , प्रखंड सचिव राहुल रंजन , प्रखंड संयुक्त सचिव प्रमोद कुमार , प्रखंड संयुक्त सचिव शशि प्रकाश , प्रखंड संयुक्त सचिव श्रीनाथ राम , प्रखंड कोषाध्यक्ष कृष्णा मोहन सिंह , प्रखंड संयोजक सुनील कुमार पटेल , प्रखंड महामंत्री   अरुण कुमार , प्रखंड महामंत्री  गोपाल सिंह , प्रखंड महामंत्री  कमलेन्द्र कुमार , प्रखंड महामंत्री  कमलेश कुमार, नौहट्टा प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष जनार्दन शर्मा, राजपुर प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष यमुना चौधरी प्रखंड उपाध्यक्ष बिपिन कुमार , प्रखंड सचिव प्रदीप कुमार सिंह , प्रखंड कोषाध्यक्ष बिनोद कुमार तिवारी , जनसंपर्क पदाधिकारी मोहम्मद जमील अंसारी , प्रखंड महामंत्री संजय कुमार पाल, रोहतास प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, सासाराम प्रखंड से धनञ्जय सिंह , सुर्यपुरा प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष शिवयश पाल , प्रखंड सचिव अजय कुमार सिंह ने अहम योगदान दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network